शराब की दुकान के बगल में कैंटीन में शराब पिलाने का आरोप

Listen to this article

शराब की दुकान के बगल में कैंटीन में शराब पिलाने का आरोप

नूरी चौराहे पर संचालित दिल्ली चिकन बिरयानी दुकान को लेकर जांच की मांग-

संवाददाता -मंजीत मिश्र
श्रावस्ती। बहराइच जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के नूरी चौराहे पर कम्पोजिट अंग्रेजी शराब एवं वियर की दुकान के बगल में संचालित दिल्ली चिकन बिरयानी नामक कैंटीन को लेकर स्थानीय लोगों ने शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं ने कैंटीन में कथित रूप से शराब पिलाए जाने और लोगों के बैठकर शराब पीने की व्यवस्था किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब की दुकान के ठीक बगल में कैंटीन संचालित होने के कारण वहां आने-जाने वाले लोगों और आसपास के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं ने कैंटीन में कथित रूप से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने मिलावटी खाद्य सामग्री बेचे जाने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से मौके पर जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के दौरान यदि शराब पिलाने या खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से संबंधित कोई अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। लोगों ने संबंधित विभागों से कैंटीन की गतिविधियों की जांच करने, खाद्य पदार्थों के नमूने लेने तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। अब अधिकारियों की जांच के बाद ही शिकायतों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now