महिला पत्रकारों से कथित मारपीट व अभद्रता पर पत्रकार सुरक्षा परिषद ने जताया रोष

Listen to this article

महिला पत्रकारों से कथित मारपीट व अभद्रता पर पत्रकार सुरक्षा परिषद ने जताया रोष

बहराइच। दिल्ली के साकेत थाने में महिला पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान के साथ कथित मारपीट एवं अभद्रता का मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने घटना की कड़ी निंदा की है। परिषद ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

परिषद ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। परिषद ने पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाने की बात कही।

इस दौरान जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बहराइच, प्रदेश सचिव अनूप कुमार, जिला प्रभारी राजेश कुमार पांडे, जिला सचिव गुलशन अवस्थी, जिला महासचिव रोहित कुमार, मंडल सचिव राजेश वर्मा, जिला संगठन महामंत्री भीमचंद्र मौर्य, रौनक अवस्थी, सूरज कश्यप, महिला विंग उपाध्यक्ष रीता पाल, जिला उपाध्यक्ष धनीराम यादव, अंकित पांडे, शास्त्र तिवारी, छोटेलाल वर्मा, आदित्य तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रुद्र नारायण तिवारी, जिला महासचिव मनोज कुमार पाल उमाशंकर गुप्ता सहित तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे।

परिषद पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now