हजारों को वितरित हुए वस्त्र गरीब जन कल्याण फाउंडेशन ने किया वितरण

Listen to this article

हजारों को वितरित हुए वस्त्र गरीब जन कल्याण फाउंडेशन ने किया वितरण

फाउंडेशन के द्वारा नगर के विभिन्न चौराहों पर होगा निःशुल्क पेयजल वितरित। अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय

गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा कानपुर नगर के नौबस्ता आत्माराम हॉस्पिटल क्षेत्र की बस्तियों में महिलाओं बच्चों सहित पुरुषों को कपड़े वितरित किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं राजनाथ पाण्डेय के द्वारा हजारों महिलाओं एवं बच्चों को कपड़े वितरित कर किया गया। बस्तियों में रह रहे आम जनमानस ने पंडित राजनाथ पाण्डेय के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए दीर्घायु होने की कामना की। फाउंडेशन की सरिता चंदेल ने समाज से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए जिससे निर्धन निर्बल असहाय लोगों का भी उत्थान हो सके। अध्यक्ष पंडित राजनाथ पाण्डेय ने बताया कि विगत वर्षों से फाउंडेशन निरंतर प्रदेश के विभिन्न जिलों में समाज के उत्थान की दिशा में कार्य कर रही हैं। राजनाथ पाण्डेय के मुताबिक जन जन तक शिक्षा पहुंचाने की मुहिम के तहत फाउंडेशन कार्य कर रही हैं। फाउंडेशन की पद्मिनी तिवारी एवं शगुन ने बताया कि विगत कई वर्षों से नगर सहित प्रदेश के कई जिलों में फाउंडेशन के द्वारा जरूरतमंदों को समय समय पर वस्त्र खाद्य एवं पाठ्य सामग्री सहित दवाएं निःशुल्क वितरित की जा रही हैं। इस मौके पर सचिव वरुण शुक्ला पद्मिनी तिवारी प्रियंका पांडेय शशिकांत सचान रचना देवी प्रियंका पांडेय कृष्णकांत गुप्ता सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now