नगर पालिका परिषद मिश्रित, नैमिषारण्य का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सीतापुर।
आज नगर पालिका परिषद मिश्रित, नैमिषारण्य का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा की गई तथा उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र समयबद्ध तरीके से जारी किए जाएं, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके साथ ही प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को कार्य में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।












