जनपद बहराइच के सभी तहसीलों में शनिवार को “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया

Listen to this article

बहराइच |
जनपद बहराइच के सभी तहसीलों में शनिवार को “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील महसी में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध एवं विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निस्तारित प्रार्थना पत्रों की रिपोर्ट समय से प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।
कुछ जटिल मामलों के समाधान हेतु मौके पर ही टीम गठित कर जांच के लिए रवाना किया गया, ताकि शिकायतों का शीघ्र निस्तारण हो सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित राजस्व व प्रशासनिक विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now