हिसामड़ा में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, 28 अप्रैल को होगा भव्य हनुमान मेला

Listen to this article

हिसामड़ा में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, 28 अप्रैल को होगा भव्य हनुमान मेला

हिसामड़ा।
श्री बालाजी मंदिर विकास समिति एवं श्री बालाजी हनुमान भक्त मंडल के तत्वावधान में गांव हिसामड़ा स्थित श्री बालाजी मंदिर पर संस्थापक ओमप्रकाश शर्मा एवं महंत तनु शर्मा के सानिध्य में कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इसी अवसर पर 28 अप्रैल को आयोजित होने वाले श्री हनुमान मेले की ध्वजा भी चढ़ाई गई।

कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिसमें महिलाओं और बच्चों की विशेष भागीदारी रही। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए और नृत्य करती नजर आईं, वहीं पुरुष एवं बच्चे हाथों में ध्वज लेकर देवी-देवताओं के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

कलश यात्रा श्री बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची, जहां श्रीमद भागवत एवं कथा वाचक की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

मंदिर के महंत तनु शर्मा ने बताया कि 21 अप्रैल से प्रारंभ हुई श्रीमद भागवत कथा 28 अप्रैल तक चलेगी। 28 अप्रैल को हनुमान मेला, श्रीराम यज्ञ की पूर्णाहुति, महाप्रसाद वितरण, रात्रि में हनुमान दरबार, भजन संध्या एवं अतिथि सम्मान जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, भानू प्रताप लवानिया, प्रकाशचंद सैनी, सरपंच सुजान सिंह, पूरन सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने भागवत शोभायात्रा का स्वागत किया।

इस आयोजन में मुंबई, इलाहाबाद, मथुरा, आगरा, दिल्ली, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा, डीग सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। साथ ही वैर, भुसावर, हलैना, बयाना, खेड़लीगंज, उच्चैन, रूपवास सहित आसपास के गांवों के लोग भी सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। गांव हिसामड़ा, प्रेमनगर, गांगरोली, रहीमगढ़ आदि के ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now