कमांडो लीडर्स को उपहार देकर किया गया सम्मानित, विनोरा संस्था का आयोजन
श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती में स्थित विनोरा प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था से जुड़े कई सक्रिय कमांडो लीडर्स को विशेष उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के प्लैटिनम रैंक पर कार्यरत दिलीप वर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कमांडो लीडर्स को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहना और उन्हें आगे बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करना बताया गया।
विनोरा संस्था के प्रतिनिधियों के अनुसार, यह संस्था हेल्थ और वेल्थ सेक्टर में कार्य करते हुए लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। संस्था का दावा है कि वह सदस्यों को एक्टिव इनकम के साथ-साथ पैसिव इनकम के अवसर भी प्रदान करती है, जिससे कई लोग जुड़कर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं।
संस्था द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं में जन-जन सुरक्षा योजना, घर-घर पेंशन योजना एवं डेली इनकम योजना शामिल हैं। संस्था का कहना है कि इन योजनाओं के माध्यम से लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था से जुड़कर कई लोग रोजगार प्राप्त कर चुके हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना रहे हैं। उन्होंने अन्य इच्छुक लोगों से भी संस्था की योजनाओं के बारे में जानकारी लेकर जुड़ने की अपील की।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति संस्था के पंकज तिवारी (गोल्ड डायरेक्टर, श्रावस्ती) से मोबाइल नंबर 9076823010 पर संपर्क कर सकते हैं।












