श्रावस्ती में विनोरा संस्था की जन-जन सुरक्षा योजना: निधन के बाद परिवार को मिली आर्थिक सहायता”
श्रावस्ती। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए विनोरा मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित “जन-जन सुरक्षा योजना” के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने की पहल निरंतर जारी है। इस योजना का उद्देश्य 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों को सामुदायिक सहयोग के माध्यम से आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है।
संस्था की इस योजना के अंतर्गत वे सदस्य, जो कंपनी के उत्पादों की नियमित खरीदारी करते हैं और निर्धारित 5000 पॉइंट वैल्यू पूर्ण कर लेते हैं, योजना के पात्र बन जाते हैं। इसके उपरांत संस्था की नीति के अनुसार नियमित खरीद संबंधी शर्तों का पालन करना आवश्यक होता है।
इसी क्रम में, जनपद श्रावस्ती के ब्लॉक जमुनहा अंतर्गत ग्राम रानीसीर चिरैया निवासी स्वर्गीय कुशमा देवी के निधन के पश्चात, योजना के प्रावधानों के तहत उनके नामांकित सदस्य (नॉमिनी) उनके पति राकेश कुमार भार्गव को ₹13,435 (तेरह हजार चार सौ पैंतीस रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस सहयोग राशि के प्रदान किए जाने में श्रावस्ती जनपद से प्लैटिनम रैंक पर कार्यरत दिलीप वर्मा का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से विनोरा संस्था द्वारा यह सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।
यह सहायता राशि विनोरा परिवार के सदस्यों के सामूहिक योगदान से एकत्रित की गई, जो संस्था की सामाजिक प्रतिबद्धता, आपसी सहयोग और संवेदनशीलता का परिचायक है।
संस्था का कहना है कि, विनोरा परिवार अपने सभी सदस्यों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहने तथा उनके कठिन समय में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
– विनोरा मार्केटिंग प्रा. लि.
संपर्क: 9984187331, 8840040273, 6394813481, 9076823010












