एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण टूलकिट एवं वितरण योजनान्तर्गत वित्तीय 2025-26 में कुल 300 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Listen to this article

प्रेस विज्ञप्ति
श्रावस्ती ब्यूरो रिपोर्ट प्रियव्रत मिश्रा
एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण टूलकिट एवं वितरण योजनान्तर्गत वित्तीय 2025-26 में कुल 300 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त लाभार्थियों को टूलकिट वितरण दिनांक 02.05.2026 को मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दद्दन मिश्रा जी के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में परम्परागत उत्पाद जनजातीय शिल्प के श्रीमती गुडिया देवी ग्राम-धरसवा, श्रीमती मीना देवी ग्राम परेवपुर, श्रीमती मुन्नी देवी ग्राम-पचदेवरी, श्रीमती कुसमा देवी ग्राम-पचदेवरी श्रीमती आरती देवी ग्राम-परेवपुर श्रीमती मोहनी देवी ग्राम- भयापुरवा एवं फर्नीचर उत्पाद के श्री गोरखनाथ ग्राम- खरगौरा बस्ती श्री नन्दू ग्राम-कटरा आदि को टूलकिट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री संजय कैराती, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री उदय प्रकाश त्रिपाठी एवं उपायुक्त उद्योग श्री राजेश कुमार पाण्डेय, श्री गौतम कुमार वरिष्ठ सहायक, श्री दिलीप कुमार तिवारी, सी0एम0 युवा फेलो आदि उपस्थित रहें।
मा0 अध्यक्ष महोदय द्वारा टूलकिट प्राप्त सभी लाभार्थियों को टूलकिट का उपयोग कर सम्बन्धित टेड में स्वरोजगार करने हेतु प्रेरित किया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा लाभार्थियों को बताया गया कि स्वरोजगार हेतु वित्तीय सुबिधा प्राप्त करने हेतु मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना एवं ओ0डी0ओ0पी0 वित्त पोषण योजना में लाभ प्राप्त कर अपना उद्यम स्थापित कर सकते है।

उपायुक्त उद्योग
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र,
श्रावस्ती

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now