डीएम ने कटरा श्रावस्ती में कराये जा रहे निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण

Listen to this article

डीएम ने कटरा श्रावस्ती में कराये जा रहे निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण

गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा के अन्दर कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

श्रावस्ती. पर्यटन विकास परियोजना के क्रियान्वयन हेतु कटरा श्रावस्ती में स्थित चक्रभण्डार के निकट स्थित मैदान में बौद्ध विहार पर पर्यटन सुविधाओं के सृजन कार्य एवं निर्माण कार्यो का जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने निरीक्षण कर कराये जा रहे कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान ज्ञात हुआ कि प्रस्तावित कार्यो में स्ट्रीट ब्यूटीफिकेशन, बुद्धवनम पार्क, डोरमेट्री 1 नग (64 व्यक्तियों के क्षमता), इन्टरप्रिटेशन सेंटर 1 नग, गेट पिलर 02 नग का कार्य कराया जा रहा है। जिसका जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्यो को गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं समय सीमा के अन्दर कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में पयर्टन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन क्षेत्रों को विकसित किया जा रहा है। जिसके तहत यह निर्माण कार्य कराये जा रहे है। जनपद श्रावस्ती में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। श्रावस्ती बौद्धस्थली होने के कारण यहां पर प्रत्येक वर्ष भारी संख्या में पर्यटक आते है। इन सभी निर्माण कार्यो के पूरा हो जाने से निश्चित ही पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा, जिससे जिले को देश एवं विदेश में एक नई पहचान मिल सकेगी।
इस अवसर पर सहायक पर्यटन अधिकारी मनीष श्रीवास्तव सहित कार्यदायी संस्था के अभियंतागण उपस्थित रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now