डीएम व एसपी ने लाभार्थियों को वितरित किया गोल्डेन कार्ड

Listen to this article

डीएम व एसपी ने लाभार्थियों को वितरित किया गोल्डेन कार्ड

श्रावस्ती । जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने तहसील इकौना सभागार में आयुष्मान भारत योजना के तहत 03 लाभार्थियों क्रमशः नूर मोहम्मद, राजकुमारी, गुड़िया देवी को गोल्डन कार्ड वितरित किए। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को आसान बनाने के लिए उठाया गया है, जिससे लाभार्थी सरकारी व निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अधिकांश पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जा चुका है। शेष लाभार्थियों को शीघ्र आच्छादित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में विशेष अभियान चलाकर बड़ी संख्या में गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। जिससे लाभार्थी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में निःशुल्क उपचार प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पीयूष जायसवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह, तहसीलदार इकौना सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now