राप्ती नदी में दर्दनाक हादसा: मथुरा घाट पुल के पास दो बच्चों की डूबने से मौत

Listen to this article

राप्ती नदी में दर्दनाक हादसा: मथुरा घाट पुल के पास दो बच्चों की डूबने से मौत

मिलौना खिसियारी गांव के निकट राप्ती नदी में मचा कोहराम, पुलिस व गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

श्रावस्ती जनपद के थाना नवीन मॉडर्न क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना मिलौना खिसियारी गांव के पास स्थित मथुरा घाट राप्ती नदी पुल के निकट की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा परिजनों में चीख-पुकार मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 14 मई 2026 को थाना नवीन मॉडर्न पुलिस को सूचना मिली कि राप्ती नदी में दो बच्चे डूब गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों एवं ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू कराया गया। घंटों चले खोज अभियान के बाद मिले दोनों बच्चों के शव
पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से नदी में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव नदी से बरामद कर लिए गए। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में मातम का माहौल है।पंचायतनामा की कार्रवाई में जुटी पुलिस थाना पुलिस द्वारा दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
क्षेत्राधिकारी इकौना ने दी जानकारी इस संबंध में क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की सहायता से तलाश अभियान चलाकर दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now