भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय में लगा आरओ एवं वाटर कूलर
गांव इटामड़ा स्थित शहीद वीरेन्द्र सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को शीतल एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सराहनीय पहल की गई। गांव के सेवानिवृत्त उप प्रधानाचार्य राजेश मीणा द्वारा आरओ तथा बैंक ऑफ बड़ौदा इटामड़ा शाखा की ओर से वाटर कूलर उपलब्ध करवाया गया।
विद्यालय के अध्यापकों ने बताया कि आरओ एवं वाटर कूलर का शुभारंभ भामाशाहों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी भामाशाहों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भरतलाल, शेरसिंह, संतोष कुमार, बबलेश, सुनीता, तारा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।












