सड़क पर ‘लकड़ी’ का कब्जा: भंगहामोड़ पर राहगीरों का निकलना हुआ दूभर

Listen to this article

सड़क पर ‘लकड़ी’ का कब्जा: भंगहामोड़ पर राहगीरों का निकलना हुआ दूभर

धर्म कांटा के पास लकड़ी ठेकी संचालक की मनमानी, 100 मीटर तक सड़क घिरी; हादसे को दावत दे रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली

श्रावस्ती ब्यूरो | प्रियव्रत मिश्रा

श्रावस्ती: भंगहामोड़ स्थित धर्म कांटा के पास संचालित एक लकड़ी ठेकी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि ठेकी संचालक द्वारा मुख्य सड़क के लगभग 100 मीटर हिस्से तक लकड़ियों का ढेर लगाकर मार्ग को संकरा कर दिया गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से रखी गई लकड़ियों के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। भारी वाहनों एवं लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चलते दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

रात के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। सड़क पर खड़ी लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दुर्घटना की आशंका को बढ़ा रही हैं। लोगों का कहना है कि सड़क पर ही लकड़ियों की लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य किया जाता है, जिससे आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

एक स्थानीय राहगीर ने बताया कि सड़क पर चलना अब जोखिम भरा हो गया है। समय रहते यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने जिला प्रशासन से सड़क पर हुए कथित अतिक्रमण को हटाने तथा संबंधित मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now