विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राष्ट्रीय लोकदल की समीक्षा बैठक आयोजित

Listen to this article

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राष्ट्रीय लोकदल की समीक्षा बैठक आयोजित

श्रावस्ती। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से गुरुवार को श्रावस्ती जिले के भिनगा स्थित कैंप कार्यालय सिविल लाइन में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष पीके पाठक मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत मिश्रा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की एनडीए सरकार जनता के हितों के लिए कार्य करते हुए “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास” के मंत्र के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भिनगा विधानसभा सीट पर वर्ष 2002 से एनडीए को जीत नहीं मिल सकी है, ऐसे में इस विषय पर गंभीर मंथन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सहयोगी दल होने के नाते वर्ष 2027 में भिनगा विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोकदल के खाते में जाए, इसके लिए शीर्ष नेतृत्व से चर्चा की जाएगी। साथ ही उन्होंने आशा जताई कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन से राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्याशी मैदान में होगा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष पीके पाठक ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ जुटे हुए हैं तथा आने वाले चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

प्रदेश सचिव सैय्यद अली शाह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज बनकर कार्य कर रहा है तथा पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रही है।

जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए।

बैठक के दौरान जिला सचिव हरि राम भार्गव, लालजी प्रधान महरी, ननकऊ प्रसाद, ओम प्रकाश प्रधान पतिझिया, जुग्गी लाल, बबलू गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जगत राम विश्वकर्मा रिपोर्ट

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now