काकादेव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से क्षेत्रीय अपराधियों में डर का माहौल
कानपुर में हिस्ट्रीशीटर फैजान मलिक को काकादेव पुलिस ने किया गिरफ्तार,
कई संगीन मुकदमों में था वांछित पुलिस को थी कई दिनों से तलाश
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन के डीसीपी और एसीपी स्वरूप के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ अभियान के चलते थाना काकादेव प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने शास्त्री नगर कार्यवाहक प्रभारी पवन प्रताप व सहयोगी पुलिस टीम की मदद से अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर वांछित आरोपी फैजान को किया गिरफ्तार
काकादेव थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले हुए गोली कांड में वांछित फैजान मलिक पुत्र रईस अहमद निवासी रावतपुर गांव को गिरफ्तार किया गया
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना काकादेव में दर्ज मुकदमे में की गई कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया
पुलिस के मुताबिक फैजान मलिक पर काकादेव और रावतपुर थानों में मारपीट, धमकी, गुंडा एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
आरोपी का आपराधिक इतिहास देखते हुए काकादेव पुलिस उसे लंबे समय से चिन्हित कर कई दिनों से तलाश में जुटी थी
शातिर वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी काकादेव धर्मेंद्र कुमार राम, उपनिरीक्षक शास्त्री नगर पवन कुमार, उप निरीक्षक श्यामबीर सिंह, उप निरीक्षक नितिन कुमार की मुख्य भूमिका रही












