मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की सराहनीय पहल — काउंसलिंग व संवाद से 06 वैवाहिक/पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान*
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित *मिशन शक्ति 5.0* के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में *पुलिस परिवार परामर्श केंद्र, श्रावस्ती* में आयोजित बैठक के दौरान 06 वैवाहिक/पारिवारिक विवादों का संवाद, काउंसलिंग एवं आपसी समझ के माध्यम से सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया।
बैठक में प्रभारी प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र *श्री शिवशरण गौड़*, थानाध्यक्ष महिला थाना *श्रीमती पुष्पलता*, महिला आरक्षी *नीतू कुशवाहा* परिवार परामर्श केंद्र एवं *गुलशन जहां* NGO कार्यकत्री की उपस्थिति में दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की संवेदनशील पहल से पारिवारिक मतभेद दूर हुए और संबंधों में पुनः विश्वास स्थापित हुआ।
सुलह उपरांत सभी पक्षों द्वारा भविष्य में आपसी सामंजस्य एवं पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन का आश्वासन दिया गया।
*पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर संपर्क बनाए रखा जाएगा* ताकि परामर्श प्रक्रिया स्थायी रूप से सफल बनी रहे और परिवारों में सौहार्द कायम रहे।
*सुलह-समझौता विवरण —*
1. वादिनी- कौसरा बेगम पुत्री छेदी अली निवासी शंकरपुर थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती
प्रतिवादी- शमशाद पुत्र करीमुल्ला निवासी सेमरा दाखिला गब्वापुर कला थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती।
2. वादिनी- निधि मिश्रा पुत्री राजू मिश्रा निवासी रामपुर पैड़ा थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती
प्रतिवादी- अरुण मिश्रा पुत्र इंद्रजीत मिश्रा निवासी पस्का बाजार थाना परसपुर जनपद गोंडा।
3. वादिनी- रजनी पुत्री कल्हू निवासी हुसैनपुर खुरुहरी तहसील जमुनहा थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती
प्रतिवादी- अनिल कुमार पुत्र राम मनोहर निवासी सियाराम पुरवा दाखिला लखनतवा कोठारे मौजा ओडधनिया थाना रिसिया जनपद बहराइच।
4. वादिनी- अंजना देवी पुत्री धनीराम पत्नी पन्नेलाल निवासी मझौवा थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती
प्रतिवादी- पन्नेलाल पुत्र सुकई निवासी हजारीलाल बनकटी दाखिला टीचर चिचड़ी थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।
5. वादिनी- फुलेसरा देवी पत्नी धर्मचंद्र यादव निवासी लखानी बेनीनगर रामलाल पुरवा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
प्रतिवादी- धर्मचंद्र पुत्र मनोहर लाल निवासी टड़वा महंत थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।
6. वादिनी- मीना देवी पत्नी विजय कुमार पुत्री चेतराम निवासी राजापुररानी थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती
प्रतिवादी- विजय कुमार पुत्र रामसमुझ निवासी उपरोक्त।
उपरोक्त सभी मामलों में दोनों पक्ष आपसी सुलह-समझौता कर साथ रहने को राजी हुए।












