पूर्व ब्लाक प्रमुख के रसूखदारी के चलते आज तक नहीं हो पाई घोटाले की शिकायतों की जांच
हाई कोर्ट लखनऊ के आदेश के बाद भी जिला प्रशासन ने जांच को मुनासिब नहीं समझा
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने डीएम को भेजा जांच के लिए पत्र
जिला संवाददाता -मंजीत मिश्र
श्रावस्ती। जिले के हरिहरपुर रानी क्षेत्र पंचायत में घोटाले को लेकर शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने शिकायतों की जांच को लेकर जिलाधिकारी श्रावस्ती को पत्र भेज कर जांच करने का आदेश दिया है।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष व अवध क्षेत्र प्रभारी मनोज कुमार पाठक ने अपने शिकायती पत्र में यह आरोप लगाया है कि क्षेत्र पंचायत हरिहरपुर रानी में ब्लॉक प्रमुख सुभाष सत्या द्वारा 5 वर्षों तक ब्लॉक प्रमुख रहने के बाद तत्कालीन विधायक और मंत्री के सहयोग से किए गए कार्यों में व्यापक रूप से घोटाले बाजी की गई। यही नहीं दोबारा अपने करीबी ड्राइवर की पत्नी शकुंतला देवी को दोबारा ब्लॉक प्रमुख बनाकर राजकीय धनो के के दुरुपयोग करने का कार्य पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष सत्य द्वारा किया जाता रहा। क्षेत्र पंचायत में आए हुए विकास कार्यों केधन को अपने निजी ईट भठे से बराबर नियम के विपरीत ईट की सप्लाई दी जाती रही। वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वारा अपने निजी कई फर्मों को बनाकर इलेक्ट्रॉनिक सामानों के खरीद में भी व्यापक भ्रष्टाचार किया गया तमाम शिकायतों के बाद भी इनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार रूपी कार्य का आज तक कोई जांच नहीं हो पाया। यही नहीं इस मामले की शिकायत को लेकर मनोज पाठक ने माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में एक रिट याचिका भी दायर की थी जिसमें माननीय न्यायालय ने जांच करने का आदेश जारी किया था लेकिन हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी आदेश के चार माह बीत गए लेकिन आज तक कोई जांच नहीं हो पाई। मनोज पाठक का यह भी शिकायत था कि क्षेत्र पंचायत हरिहरपुर रानी में करोड़ों रुपए का गोलमाल किया गया है लेकिन आज तक रसूखदारी के चलते कोई जांच नहीं हो पाई हर बार आरोपी अपने रसूख के बल पर मामले को दबाता गया। फिलहाल देखना है कि केंद्रीय मंत्री के द्वारा जिला अधिकारी श्रावस्ती को भेजे गए पत्र पर जिला प्रशासन क्या जांच कराएगी कि नहीं और जांच होगी तो क्या निष्पक्ष होगी यह भविष्य के गर्भ में है।












