महराजगंज। निचलौल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा मदनपुरा स्थित गौशाला में दो गायों की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मामले को लेकर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
कार्यकर्ताओं ने गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट: आदित्य तिवारी
डिस्टिक क्राइम ब्यूरो, बहराइच












