गायत्री लघु माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Listen to this article

गायत्री लघु माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जनपद श्रावस्ती। थाना सोनवा अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसैनपुर खुरूहुरी स्थित गायत्री लघु माध्यमिक विद्यालय में 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामधीरज वर्मा, प्रबंधक केशव राम चौधरी, रामतेज यादव, रामसूरत यादव, संजय वर्मा, राघव राम तथा अध्यापिका सुनीता आर्य सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा के भतीजे तथा डॉ. इकबाल मंसूरी मौजूद रहे। अतिथियों एवं विद्यालय परिवार की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। वही तिरंगे को सलामी दी गई इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांस प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामधीरज वर्मा ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देशभक्ति के बारे में प्रेरणादायक बातें बताईं। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति समर्पण, जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत “दिल दिया है, जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए, हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए” से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

जनपद श्रावस्ती से रिजवान अहमद की खास रिपोर्ट

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now