महाराज सिंह इंटर कॉलेज से KDC तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा
बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुधांशु सिंह राणा के नेतृत्व में महाराज सिंह इंटर कॉलेज से KDC तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। बड़ी संख्या में युवाओं, स्थानीय लोगों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।
आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है। यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ ने कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया।












