02 निर्माण परियोजनाओं का आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
चित्र संख्या 00 से 00 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 21 अगस्त। आयुक्त, देवीपाटन गोण्डा, श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपद के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान राज्य योजना अन्तर्गत रू. 5059.15 लाख की लागत से बहराइच-फैज़ाबाद-आज़मगढ़ (एस.एन.-30) मार्ग के कि.मी. 01 से 10.00, 30.00 से 35.00 कि.मी. तथा 38.00 से 39.00 कि.मी. लगभग 18.00 कि.मी. लम्बाई के चौड़ीकरण एवं सृदृढ़ीकरण कार्य तथा रू. 636.50 लाख की लागत से घाघरा के बायें तट पर बेलहा-बेहरौली तटबन्ध के कि.मी. 40.100 पर 450 मीटर लम्बाई के स्पर निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य के प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली।
आयुक्त ने बहराइच-फैज़ाबाद-आज़मगढ़ (एस.एन.-30) मार्ग के चौड़ीकरण एवं सृदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी सस्था लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड71 के अधि.अभि. अमर सिंह को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। परियोजनाओं में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मैनपावर लगाकर निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी एवं गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसी प्रकार बेलहा-बेहरौली तटबन्ध के निरीक्षण के दौरान सरयू ड्रेनेज खण्ड-प्रथम के अधि.अभि. जे.पी. वर्मा को निर्देश दिया कि बाढ़ से बचाव हेतु तटबन्धों के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए सभी तटबन्धों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। उन्होंने जटबन्धों की लगातार निगरानी करने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त राकेश पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अधि.अभि., लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड-1 अमर सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।












