भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष ने कराया महारुद्राभिषेक, सैकड़ों शिवभक्तों ने लगाई हाजिरी

Listen to this article

भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष ने कराया महारुद्राभिषेक, सैकड़ों शिवभक्तों ने लगाई हाजिरी

बाबा आनंदेश्वर की अनुकंपा से गूंजा संजय गाँधी नगर: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ बाबा भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक

कानपुर। सावन के पवित्र मास में कानपुर नौबस्ता पश्चिम के संजय गाँधी नगर क्षेत्र पूरी तरह शिवमय हो गया। भारतीय जनता पार्टी कानपुर मंडल के कोषाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा के द्वारा बाबा आनंदेश्वर की असीम अनुकंपा से भव्य महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक महेश त्रिवेदी शिवराम सिंह जिला अध्यक्ष पवन दीक्षित जिला उपाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार विट्टू दुर्गेश त्रिपाठी महामंत्री ने बाबा की भव्य महाआरती की. इस मौके पर सभी अतिथियों को भोलेनाथ का स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेटकर प्रवीण मिश्रा ने स्वागत किया. ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। रुद्राभिषेक के पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें शिव भक्तों ने भक्ति गीतों पर भाव-विभोर होकर नृत्य किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने बताया कि बाबा महादेव की कृपा से हमारे परिवार द्वारा विगत कई वर्षों से सावन मास में निरंतर इस प्रकार के धार्मिक आयोजन कराए जा रहा हैं. बाबा आनंदेश्वर सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि बनी रहे, यही कामना है। सावन में रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से विनोद कुमार मिश्रा ए के पाण्डेय संतोष मिश्रा मनोज मिश्रा मनीष मिश्रा प्रवीण मिश्रा अभिषेक पाण्डेय शेखर बाजपेई पुष्पेंद्र शुक्ला समीर मिश्रा सचिन मिश्रा कृष्ण जी मिश्रा रवि दुबे वैभव दुवे सहित सैकड़ों शिवभक्तों ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now