ब्यूरो रिपोर्ट ज्ञान प्रकाश पाठक पीलीभीत*
*सम्पर्क सूत्र* *9458741995*
*पीलीभीत भारी बारिश के चलते पीलीभीत में 2 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश*
जनपद में लगातार हो रही बरसात और विद्यालयों में जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बड़ा फैसला लिया है।
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार दिनांक *02.09.2026 को कक्षा 01 से 08 तक* संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि जनहित में इस सूचना को सम्मानित समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराना सुनिश्चित करें। वहीं समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।












