उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले को नया प्रशासनिक मुखिया मिल गया है।
1992 बैच के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी राजेश पांडे ने बहराइच के नए जिलाधिकारी (DM) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे जालौन जिले में जिलाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
पदभार संभालते ही नवागत जिलाधिकारी राजेश पांडे ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिले के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण, बिजली आपूर्ति में सुधार तथा स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल होगा।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने का भी आश्वासन दिया।
नए जिलाधिकारी के पदभार ग्रहण करने के बाद जिलेवासियों को विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जगी है।
🖊️ पत्रकार गुलशन अवस्थी
ब्यूरो बहराइच












