जिला सीतापुर अनिल वर्मा ने महोली विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव जाकर किया जनसंपर्क

Listen to this article

जिला सीतापुर से इस वक्त की बड़ी खबर
अनिल वर्मा ने महोली विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव जाकर किया जनसंपर्क
महोली। राष्ट्रीय कुर्मी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने महोली विधानसभा क्षेत्र-145 के अंतर्गत महोली एवं पिसावां ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर आम जनता से मुलाकात की और स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए अपनी बात रखी।
जनसंपर्क के दौरान अनिल वर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी राजनीतिक भूमिका को लेकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें जनता का समर्थन और आशीर्वाद मिलता है, तो वह क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे।
उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में उन्हें अपना समर्थन एवं मत देकर विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने पिसावां ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और जनसमस्याओं को सुना।
अनिल वर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य गांव, गरीब और आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों से मिले समर्थन को उन्होंने उत्साहवर्धक बताया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now