सावन के पहले सोमवार पर मरी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Listen to this article

सावन के पहले सोमवार पर मरी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
बहराइच: सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर मरी माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोलेनाथ के भक्तों ने लंबी कतारों में खड़े होकर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। मंदिर परिसर एवं आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
आस्था, भक्ति और उत्साह के साथ सावन के पहले सोमवार पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्थान: मरी माता मंदिर, बहराइच
📰 रिपोर्ट: पत्रकार गुलशन अवस्थी, ब्यूरो बहराइच

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now